फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Panic after leopard sighting between Margaon and Chamiyari

Uttarkashi News: मरगांव-चमियारी के बीच गुलदार दिखने से दहशत

Sun, 16 Aug 2026 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 16 Aug 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Panic after leopard sighting between Margaon and Chamiyari
चिन्यालीसौड़। धरासू रेंज के अंतर्गत मरगांव और चमियारी गांव के बीच मोटर मार्ग पर एक साथ दो गुलदार दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बीते कई दिनों से क्षेत्र में गुलदार दिख रहे हैं।
विज्ञापन

देवीधार डुंडा के बाद धरासू रेंज शुरू होती है। इसके आगे मरगांव और चमियारी के बीच गुलदार की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुलदार पिछले दिनों क्षेत्र में पशुओं को अपना निवाला बना चुके हैं। स्थानीय निवासी मनोज चौहान, विनोद और अमूल आदि ने बताया कि गुलदार की लगातार दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ाने की मांग की है। धरासू रेंज के रेंज अधिकारी जगमोहन गंगाड़ी ने बताया कि वन विभाग की टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। क्षेत्र में विभागीय टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। ग्रामीणों से बच्चों और पशुओं को अकेले न छोड़ने का आह्वान किया गया है। विशेषकर रात के समय बच्चों को अकेले बाहर भेजने से बचने की विभाग ने ग्रामीणों को सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed