फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Debris entered houses in Kot and Vishan villages due to excessive rainfall.

Uttarkashi News: अतिवृष्टि से कोट और विशन गांव के घरों में घुसा मलबा

Sun, 16 Aug 2026 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 16 Aug 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Debris entered houses in Kot and Vishan villages due to excessive rainfall.
घनसाली (टिहरी)। बालगंगा तहसील में गत रात्रि हुई अतिवृष्टि से बूढ़ाकेदार क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोट और विशन के कई घरों में मलबा घुस गया, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई। मलबे के चलते एक परिवार के शौचालय की दीवार ढह गई।
विज्ञापन

ग्रामीण राजेंद्र लेखवार ने बताया आपदा की दृष्टि से बूढ़ाकेदार क्षेत्र का कोट गांव और विशन गांव अति संवेदनशील है। वर्ष 2002 की आपदा में गांव के तीन लोगों की मौत हो गई थी। वर्ष 2018 में 32 और 2022 में 28 परिवारों का विस्थापन किया गया। लेकिन अन्य प्रभावित परिवारों का अभी तक विस्थापन नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

अतिवृष्टि के कारण कोट गांव निवासी उम्मेद सिंह, संतोष और कुंदन सिंह के घरों के आंगन में भारी मलबा आ गया। साथ ही विशन गांव के गदेरे के उफान आने से बूढ़ाकेदार-घडियाल सौंड़ की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। गांवों की पेयजल लाइन, संपर्क मार्ग सहित कई अन्य परिसंपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सहायता देने, क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत करने आपदा से प्रभावित परिवारों का सुरक्षित स्थान विस्थापन की मांग की है। इस बाबत बालगंगा के तहसीलदार महेशा शाह ने बताया अतिवृष्टि के कारण कोट और विशन गांव में आये मलबे को हटा लिया गया है। राजस्व टीम को रविवार सुबह ही मौके पर भेज दिया गया था। उच्चाधिकारियों को सूचना भेज दी गई है। जल्द भूगर्भीय टीम से स्थलीय निरीक्षण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed