फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   We will launch a movement against the neglect of education and health.

Uttarkashi News: शिक्षा और स्वास्थ्य की उपेक्षा पर करेंगे आंदोलन

Sun, 16 Aug 2026 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 16 Aug 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
We will launch a movement against the neglect of education and health.
नौगांव (उत्तरकाशी)। क्षेत्र में बदहाल शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था समेत लंबे समय से उपेक्षित जनहित के मुद्दों को लेकर अब युवाओं ने आंदोलन का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया है। आजाद पंचायत से जुड़े युवाओं ने बैठक कर 15 सितंबर से रामलीला मैदान में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के साथ गैर राजनीतिक जन आंदोलन शुरू करने का एलान किया है।
विज्ञापन

आजाद पंचायत के युवाओं ने बताया कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भी भेजा गया है। लोगों ने रवांई विश्वविद्यालय की स्थापना, रवांई घाटी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, अत्याधुनिक अस्पताल की सुविधा और शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग की है। युवाओं ने साफ किया कि आंदोलन पूरी तरह गैर राजनीतिक और जनहित पर केंद्रित रहेगा। बैठक में विजयपाल रावत, वासुदेव डिमरी, संदीप डोभाल, अनुज रावत, जय प्रकाश, खजान सिंह, अंकित रावत, आनंद परमार, बाबूराम शाह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed