सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Complaints were filed regarding the arbitrary road widening work.

Uttarkashi News: मनमाने तरीके से रोड चौड़ीकरण कार्य की शिकायत की

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 04 Feb 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Complaints were filed regarding the arbitrary road widening work.
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। न्याय पंचायत तुनालका में आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान कार्यक्रम में तहसीलदार बड़कोट ने समस्याएं सुनी। शिविर में महज आठ शिकायतें दर्ज हुई जिनका मौके पर निस्तारण किया गया।
Trending Videos


इसके साथ ही शिविर में तुनालका गांव के समीप सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बहुमंजिला होटल बनाए जाने की शिकायत दर्ज कर कार्यवाही की मांग की गई। ग्रामीणों का कहना था कि एक व्यक्ति की ओर से चन्द मुट्ठी जमीन खरीदने के बाद सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बहुमंजिला होटल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य विजय बंधानी ने शिकायत दर्ज करवाई कि छह करोड़ की लागत से बने मॉडल पशु चिकित्सालय का पशुपालकों को लाभ नहीं मिल रहा है। शिविर में कार्यक्रम प्रभारी श्याम डोभाल, जिला पंचायत सदस्य विजय बंधानी, तहसीलदार रेनु सैनी, नोडल अधिकारी मदन मोहन शर्मा, रेंजर शेखर राणा, बीडीओ प्रकाश पंवार, सहायक समाज कल्याण अधिकारी सुनील रावत, ग्राम प्रधान महावीर सजवाण आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed