सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Congress workers begin indefinite sit-in protest at Collectorate over disaster and corruption

Uttarkashi News: आपदा व भ्रष्टाचार पर कांग्रेसियों का कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 20 Mar 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
Congress workers begin indefinite sit-in protest at Collectorate over disaster and corruption
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। इस दौरान शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने यात्रा रूट पर शराब की दुकानों को हटाने, सरकारी विभागों को भ्रष्टाचार मुक्त करने और आपदा राहत कार्य को जल्द धरातल पर उतारने की मांग रखी।
Trending Videos


शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष राणा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कलक्ट्रेट परिसर में विभिन्न मुद्दों के संबंध में धरने पर बैठे। मनीष ने कहा कि हर्षिल-झाला जैसे गंगोत्री मार्ग के पवित्र क्षेत्रों में शराब की दुकान खोली जा रही है जो कि आस्था और देवभूमि की मर्यादा के खिलाफ है। कहा कि शराब ठेकों से स्थानीय महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा प्रभावित होगी और श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचेगी। आरोप लगाया कि जनपद के सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है। पारदर्शी तरीके से निविदा प्रक्रिया पूरी नहीं की जा रही है। केवल प्रशासन के चहेतों को ठेके मिल रहे हैं, जिससे स्थानीय और ईमानदार ठेकेदारों का हक मर रहा। प्रदर्शनकारियों ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि धराली जैसे आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन शासन और प्रशासन केवल घोषणाओं तक सीमित हैं। जनपद में आई आपदा के बाद सुरक्षात्मक कार्य अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाए हैं। धराली आपदा प्रभावितों के पुनर्वास व राहत पैकेज की दिशा में कोई ठोस निर्णय सरकार ने नहीं लिया है जिससे प्रभावित परिवार दर-दर भटकने को मजबूर हैं। चेतावनी दी कि जब तक मांगों का समाधान नहीं होता धरना जारी रहेगा। इस मौके पर कमल सिंह रावत, सूरज रावत, शीशपाल पोखरियाल, सुरेंद्र पाल, मनोज कुमार, उत्तम सिंह गुसांई, मनोज मिनान, विपिन नौटियाल, मधु रावत, पपेंद्र नेगी, आदर्श राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed