सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Councilors to Stage Sit-in Against Arbitrary Practices in Construction Works

Uttarkashi News: निर्माण कार्यों में मनमानी के खिलाफ धरना देंगे सभासद

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 23 Apr 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
Councilors to Stage Sit-in Against Arbitrary Practices in Construction Works
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। नगर पालिका के वार्ड संख्या सात में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। क्षेत्र के सभासद मनवीर कुमार ने ठेकेदार पर मनमानी और मानकों के विपरीत कार्य करने का आरोप लगाया है और प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। नाराज सभासद ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर गंगोत्री हाईवे किनारे पर जांच की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है।
Trending Videos

भैरव देवता आस्था पथ पर सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य के लिए लगभग 8.04 लाख की स्वीकृति दी गई थी। मार्ग ग्रामीणों का पारंपरिक और पैदल आवागमन का प्रमुख रास्ता है। सभासद मनवीर ने बताया कि इससे पूर्व यह मामला नगर पालिका, उपजिलाधिकारी डुण्डा और तहसील कार्यालय के संज्ञान में भी लाया जा चुका है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। धरना देने वालों में योगेश, सोबन, किशन, दिनेश बडोनी, मातबर, विजयपाल, सुमन भारती आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed