सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Danger from High-Tension Wires on Syori Motor Road

Uttarkashi News: स्योरी मोटर मार्ग पर हाईटेंशन तारों से खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 20 May 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Danger from High-Tension Wires on Syori Motor Road
विज्ञापन
लोगों ने लाइन को शिफ्ट करने की उठाई मांग
Trending Videos

ऊर्जा निगम और लोनिवि एक-दूसरे पर डाल रहे हैं जिम्मेदारी
नौगांव (उत्तरकाशी) स्योरी मोटर मार्ग के आठ किमी पर झूलते हाईटेंशन विद्युत तार दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। स्थानीय लोग इन तारों को तुरंत शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, ऊर्जा निगम और लोनिवि इस मुद्दे पर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।

बीते बारिश में मोटर मार्ग के आठ किमी पर भू-धंसाव हुआ था। इससे सड़क धंस गई थी जिससे विद्युत पोल भी तिरछा हो गया था। लोनिवि ने बड़े वाहनों की सुरक्षित आवाजाही के लिए सड़क को करीब डेढ़ मीटर ऊंचा किया। अब ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों के वाहनों से टकराने का डर बना हुआ है। मटियाली की प्रधान सुभद्रा राणा और संजय रावत का कहना है कि सेब सीजन में फसल ढुलान के लिए बड़े वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। यदि समय रहते लाइन शिफ्ट नहीं हुई तो बड़ी घटना हो सकती है। विद्युत तारों में दौड़ रहे करंट से कभी भी कोई बड़ा वाहन हादसे का शिकार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विभागों के बीच आरोप-प्रत्यारोप

ऊर्जा निगम बड़कोट के एसडीओ अजय सेमवाल ने लोनिवि पर कार्य से पहले स्थिति न देखने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि ऊर्जा निगम ने लोनिवि को शिफ्टिंग चार्ज का प्राक्कलन भेजा है। सेमवाल के अनुसार, जब तक शिफ्टिंग चार्ज का पैसा नहीं मिलता, लाइन हटाना संभव नहीं है। उधर, लोनिवि बड़कोट के सहायक अभियंता ध्वजवीर तोमर ने ऊर्जा निगम से लाइन शिफ्ट करने का अनुरोध किया था। उन्होंने डेढ़ लाख रुपये के शिफ्टिंग चार्ज के प्राक्कलन को अनुचित बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed