सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Demand to Remove Katta Patthar Check Post in Vikasnagar

Uttarkashi News: विकासनगर में कट्टा पत्थर चेक पोस्ट हटाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 04 May 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Demand to Remove Katta Patthar Check Post in Vikasnagar
विज्ञापन
यात्रा व्यवसायियों ने आरटीओ चेक पोस्ट व ईको टैक्स बैरियर का विरोध जताया
Trending Videos

बड़कोट। यमुनाघाटी के यात्रा व्यवसायियों ने विकासनगर के कट्टा पत्थर में स्थापित आरटीओ चेक पोस्ट को हटाने की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने सोमवार को उपजिलाधिकारी बड़कोट के माध्यम से मुख्यमंत्री और डीएम को ज्ञापन भेजा। साथ ही पालीगाड़ में जिला पंचायत की ओर से लगाए गए ईको टैक्स बैरियर का विरोध जताया है।
यात्रा व्यवसायियों ने कहा कि आरटीओ के चेक पोस्ट के कारण पूर्व में चारधाम यात्रा प्रभावित हुई थी और बड़ी संख्या में यात्रियों की बुकिंग निरस्त हुई थी। व्यवसायियों का कहना है कि मुख्यमंत्री की ओर से पूर्व में चेक पोस्ट न लगाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद फिर से चेक पोस्ट लगाया गया। उन्होंने यात्रा को सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए तत्काल चेक पोस्ट हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिलाधिकारी को दिए गए दूसरे ज्ञापन में पालीगाड़ में जिला पंचायत की ओर से लगाए गए ईको टैक्स बैरियर का विरोध जताया। व्यवसायियों ने इसे अवैध बताते हुए कहा कि इससे यात्रियों और स्थानीय व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में यमुना घाटी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबन सिंह राणा, विधि सलाहकार वीरेंद्र सिंह पयाल, उपाध्यक्ष जगेंद्र राणा, राधेकृष्ण राणा, अनिल चौहान, शैलेन्द्र सिंह राणा, लोकेश चौहान आनंद नेगी, बृजमोहन चौहान, सुनील राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed