सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Education ministerial officers staged a sit-in protest

Uttarkashi News: एजुकेशन मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स ने दिया धरना

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 23 Feb 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
Education ministerial officers staged a sit-in protest
विज्ञापन
उत्तरकाशी। देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर हमले के बाद एजुकेशन मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के कर्मचारियों ने मारपीट और अभद्रता की निंदा की। इसके साथ ही उन्होंने विधायक और उनके समर्थकाें के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Trending Videos


एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश गौड़ के नेतृत्व में कर्मचारी सीओ कार्यालय पहुंचे। संगठन के अध्यक्ष जय प्रकाश गौड़ ने बताया कि संघ इस तरह के अमानवीय व्यवहार की घोर निंदा करता है। वहीं, दूसरी और पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के अध्यक्ष जय प्रकाश बिजल्वाण ने कहा कि यदि जल्द ही इस प्रकरण पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह 25 फरवरी से समस्त कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने में चले जाएंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, प्राचार्य डायट संजीव जोशी, शैलेंद्र अमूली, राजेश अवस्थी, बृजमोहन चौहान, हर्ष रावत, गब्बर सिंह नेगी, हरीश चंद्र रमोला, प्रलाद राणा, गंगेश्वर परमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed