{"_id":"6a6b3fc431844a748601fc16","slug":"eight-ambulances-deployed-on-the-kanwar-yatra-route-security-arrangements-complete-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-121377-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: कांवड़ यात्रा रूट पर आठ एंबुलेंस तैनात, सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: कांवड़ यात्रा रूट पर आठ एंबुलेंस तैनात, सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी
Thu, 30 Jul 2026 05:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 30 Jul 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस उपाधीक्षक ने किया हाईवे का निरीक्षण
उत्तरकाशी। कांवड़ यात्रा और मानसून के मद्देनजर जिला व पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर गंगोत्री धाम तक पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। वहीं, यात्रा मार्ग पर आठ एंबुलेंस, स्क्रीनिंग केंद्र और चिकित्सा टीमें 24 घंटे तैनात कर दी गई हैं।
पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार ने उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम तक कांवड़ रूट और धाम क्षेत्र का विस्तृत सुरक्षा ऑडिट कर पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संवेदनशील स्थलों, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और मानसून के दौरान संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक हर्षिल प्रदीप तोमर, निरीक्षक अभिसूचना विकास नौटियाल, चौकी प्रभारी गंगोत्री प्रमोद उनियाल, चौकी प्रभारी लंका सुरेंद्र रावत, मंदिर समिति के सदस्य व पुलिस एवं अभिसूचना इकाई के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्थाएं लागू की हैं। वहीं, गंगोत्री से नगुण तक पूरे यात्रा मार्ग पर आठ एंबुलेंस चिकित्सकीय टीमों के साथ तैनात हैं जो प्राथमिक उपचार, आपात चिकित्सा सहायता और जरूरत पड़ने पर मरीजों को निकटतम स्वास्थ्य संस्थान तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सभी स्वास्थ्य टीमें 24 घंटे अलर्ट मोड पर कार्य कर रही है।