फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Election of Deputy Pradhan in 85 Gram Panchayats of Bhatwadi Block on 15th

Uttarkashi News: भटवाड़ी ब्लॉक की 85 ग्राम पंचायतों में उपप्रधान का चुनाव 15 को

Thu, 09 Jul 2026 04:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 09 Jul 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
Election of Deputy Pradhan in 85 Gram Panchayats of Bhatwadi Block on 15th
चुनाव प्रक्रिया एक ही दिन में नामांकन से लेकर मतगणना और परिणाम घोषणा तक
विज्ञापन

उत्तरकाशी। विकासखंड भटवाड़ी की 85 ग्राम पंचायतों में रिक्त उपप्रधान पदों के लिए 15 जुलाई को चुनाव कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत निर्वाचन की पूरी समय-सारिणी जारी कर दी गई है। चुनाव प्रक्रिया एक ही दिन में नामांकन से लेकर मतगणना और परिणाम घोषणा तक पूरी की जाएगी।
जारी कार्यक्रम के अनुसार 15 जुलाई को सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। सुबह 11 से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि दोपहर 12 से 12:30 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद 12:30 से 1 बजे तक चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक मतदान होगा और शाम 4 बजे से मतगणना शुरू कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी (उपप्रधान निर्वाचन) प्रकाश पंवार ने बताया कि नामांकन, जांच, नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन, मतदान और मतगणना सहित सभी प्रक्रियाएं संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर संपन्न कराई जाएंगी। नामांकन पत्रों की बिक्री 8 से 14 जुलाई तक क्षेत्र पंचायत मुख्यालय में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। वहीं 15 जुलाई को सुबह 8 से 9:30 बजे तक संबंधित ग्राम पंचायत में निर्धारित स्थल पर नामांकन पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed