फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Work on the new Bailey bridge at Syanachatti is in the final stage.

Uttarkashi News: स्यानाचट्टी में नए बैली ब्रिज का काम अंतिम चरण में

Thu, 09 Jul 2026 04:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 09 Jul 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
Work on the new Bailey bridge at Syanachatti is in the final stage.
सोमवार से वाहनों के लिए खुलने की उम्मीद
विज्ञापन

बड़कोट। यमुनोत्री हाईवे पर स्यानाचट्टी में निर्माणाधीन 45 मीटर स्पान वाले बैली ब्रिज का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। मौसम के अनुकूल रहने पर इसे आगामी सोमवार से वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। करीब 1.25 करोड़ की लागत से तैयार यह पुल मानसून के दौरान हाईवे को सुरक्षित बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएगा।
पिछले वर्ष भारी बारिश के दौरान यमुना नदी का प्रवाह बाधित होने से स्यानाचट्टी में अस्थायी झील बन गई थी। इससे हाईवे पर स्थित पुराना मोटर पुल पूरी तरह जलमग्न हो गया था और यमुनोत्री मार्ग कई दिनों तक प्रभावित रहा। यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने पुराने पुल के समीप यमुना नदी पर 45 मीटर स्पान का बैली ब्रिज बनाने का कार्य शुरू कराया था। अब पुल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और अंतिम तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं। एनएच के अधिशासी अभियंता मनोज रावत ने बताया कि बैली ब्रिज निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। यदि मौसम ने साथ दिया तो सोमवार तक पुल को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इससे मानसून के दौरान यमुनोत्री हाईवे पर आवागमन अधिक सुरक्षित और सुचारु रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed