{"_id":"6a6608d5a94fd2b57509095a","slug":"even-walking-on-the-connecting-road-has-become-difficult-uttarkashi-news-c-54-uki1003-121304-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: संपर्क मार्ग पर पैदल चलना भी हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: संपर्क मार्ग पर पैदल चलना भी हुआ मुश्किल
Sun, 26 Jul 2026 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 26 Jul 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाबरा तोक को जोड़ने वाला मार्ग हुआ खस्ताहाल
पुरोला। विकासखंड मोरी की ग्राम पंचायत ओसला में सड़क से डाबरा तोक तक जाने वाला अश्व व संपर्क मार्ग खस्ताहाल और संकरा होने से ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बरसात के दौरान मार्ग की स्थिति और अधिक खराब होने लगी है जिससे पैदल चलना जोखिमभरा हो गया है।
ग्रामीणों ने मार्ग की हालत में सुधार की मांग को लेकर शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन भी दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बीच से गुजरने वाला यह मार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। कई स्थानों पर मार्ग इतना संकरा हो चुका है कि एक व्यक्ति का सुरक्षित निकलना भी मुश्किल हो रहा है। इसका सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और दैनिक आवाजाही करने वाले ग्रामीणों पर पड़ रहा है।
ग्राम प्रधान बृजमोहन लाल ने बताया कि ओसला विश्व प्रसिद्ध पर्यटन गांव है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में मार्ग की जर्जर स्थिति क्षेत्र की पर्यटन छवि को भी प्रभावित कर रही है। उनका कहना है कि मार्ग का चौड़ीकरण होने से ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी, साथ ही पर्यटन गतिविधियों को भी नया बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
ज्ञापन पर ग्राम प्रधान बृजमोहन लाल सहित मीनाक्षी राणा, जगतिमां पंवार, रमेश मलाठा, विजय राणा, रमेश चौहान, दीपक राणा, त्रेपन दास, दीपक रावत, गोविंद राणा, प्रेम चौहान, बिशन लाल, रणदेव राणा समेत कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।