फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Tribute paid to brave martyrs on Kargil Vijay Diwas.

Uttarkashi News: कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 26 Jul 2026 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 26 Jul 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to brave martyrs on Kargil Vijay Diwas.
उत्तरकाशी। ज्ञानसू स्थित शौर्य स्थल पर कारगिल विजय दिवस पर देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में सेना की ऐतिहासिक विजय और मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को याद किया गया। इस दौरान कारगिल शहीद राइफलमैन दिनेश चंद्र कुमांई की पत्नी अनीता देवी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य समारोह में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, एडीएम मुक्ता मिश्र सहित अनेक अधिकारियों, पूर्व सैनिकों ने शहीद दिनेश चंद्र कुमांई के चित्र पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा की।
विज्ञापन

डीएम प्रशांत आर्य ने हुए कहा कि वीर जवानों की शहादत कभी भुलाई नहीं जा सकती। कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी संदीप नेगी, सेवानिवृत्त मेजर आरएस जमनाल, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, सूबेदार महावीर सिंह राणा, हरि सिंह, एनसीसी सूबेदार राजकुमार, प्रेम सिंह पंवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed