{"_id":"6a66078b6f8b1ccd570e7851","slug":"the-very-machine-brought-for-waste-disposal-has-itself-become-waste-uttarkashi-news-c-54-uki1003-121300-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: कूड़ा निस्तारण के लिए लाई गई मशीन ही हो गई कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: कूड़ा निस्तारण के लिए लाई गई मशीन ही हो गई कूड़ा
Sun, 26 Jul 2026 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 26 Jul 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्षों से खराब पड़ी है भटवाड़ी टैक्सी स्टैंड के समीप लगाई कांपेक्टर मशीन
उत्तरकाशी। नगर पालिका बाड़ाहाट की ओर से प्लास्टिक के कूड़े के निस्तारण के लिए भटवाड़ी टैक्सी स्टैंड के समीप लगाई गई करोड़ों की कांपेक्टर मशीन वर्षों से खराब पड़ी है। नगर के ताबांखानी में एकत्रित हो रहे प्लास्टिक का कूड़ा अन्य कूड़े के साथ मिलकर आसपास के पर्यावरण को दूषित कर रहा है। हालांकि पालिका के अधिकारियों का कहना है कि तांबाखानी में प्लास्टिक के कूड़े की अलग छंटाई की जा रही है लेकिन उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह कूड़ा आसपास के क्षेत्र व भागीरथी नदी को दूषित कर रहा है।
नगर पालिका बाड़ाहाट में कूड़ा निस्तारण लंबे समय से बड़ी मुसीबत बना है। पालिका की ओर कूड़ा निस्तारण योजना के नाम पर लाखों की धनराशि खर्च की जा चुकी है लेकिन नगर पालिका की ओर से जो व्यवस्थाएं जुटाई गई थी वह भी लापरवाही और अनदेखी के कारण बदहाली के कगार पर है।
नगर के प्लास्टिक के कूड़े के निस्तारण के लिए वरुणावत पर्वत की तलहटी पर भटवाड़ी टैक्सी स्टैंड के समीप करीब दस वर्ष पूर्व कॉम्पेक्टर मशीनें लगाई गई थी। साथ ही वहां पर कूड़ा एकत्र करने के लिए पिट्स का निर्माण किया गया लेकिन पालिका की ओर से लाखों की धनराशि खर्च करने के बावजूद अपने संसाधनों का प्रयोग नहीं किया गया।
विज्ञापन
यही कारण है कि आज भी नगर में कूड़ा निस्तारण के लिए ठोस योजना नहीं बन पाई। तांबाखानी में एकत्रित हो रहे कई टन कूड़े में पड़ा प्लास्टिक का उचित निस्तारण न होने के कारण वहां पर सड़ने-गलने के कारण आसपास की आवासीय बस्ती और गंगा नदी को दूषित कर रहा है। नगर पालिका ईओ कुसुम राणा का कहना है कि कांपेक्टर मशीन की जानकारी मुझे कुछ दिन पूर्व ही मिली है। मशीनों को ठीक करवाने के लिए एक्सपर्ट बुलाए गए हैं। जल्द ही उसका प्रयोग शुरू किया जाएगा।