{"_id":"69de466670ac65c945039cd0","slug":"focus-on-strengthening-the-party-for-the-assembly-elections-dr-harak-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-119282-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती पर जुटें : डॉ. हरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती पर जुटें : डॉ. हरक
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 14 Apr 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश चुनाव प्रबंधक समिति के अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
बड़कोट। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने बड़कोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभी से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान कर तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत के साथ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लानी है।
डॉ. हरक ने अपने दो दिवसीय यमुनाघाटी भ्रमण के दौरान मंगलवार को बड़कोट में एक सभा कार्यक्रम रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए एडी चोटी का जोर लगाने जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि क्षेत्र में जनता के सुख-दुख के साथ खड़े रहें और जनता के विश्वास को जीतने का काम करें। सभी एकजुट होकर कार्य करें जिससे कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज कर सके।
डॉ. हरक ने मौजूद भाजपा सरकार पर बरसते हुए कहा कि विकास की दृष्टि से उत्तरकाशी जिले की तीनों विधानसभाओं के अच्छे हाल नहीं है। चारधाम यात्रा को जानबूझकर अव्यवस्थित करने का काम किया जा रहा है। बीते चार पांच साल से चारधाम यात्रा को साजिशन डिस्टर्ब कर अन्य जगह को प्रोत्साहित किया जा रहा है और वर्षों से चली आ रही चारधाम यात्रा को ठप करने का काम किया गया।
इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनेश चौहान, यमुनोत्री विधानसभा प्रभारी कनक पाल, अनुज रावत, दीवान सिंह, विजयपाल रावत सुखदेव रावत, पवन पंवार, हंसपाल बिष्ट, लोकेश चौहान, बिहारी लाल, ऋषभ जोगटा, हरिमोहन चौहान, राजूली बत्रा, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X