सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Garbage Dump in Tambakhani Becomes a Menace; Contaminated Water Flowing into the Bhagirathi

Uttarkashi News: तांबाखानी में कूड़े का ढेर बना मुसीबत, गंदा पानी भागीरथी में गिर रहा

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 18 May 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
Garbage Dump in Tambakhani Becomes a Menace; Contaminated Water Flowing into the Bhagirathi
विज्ञापन
गंदा पानी और कूड़ा सीधे जा रहा है नदी में, पालिका नहीं दे रही है ध्यान
Trending Videos




उत्तरकाशी। तांबाखानी में एकत्रित नगर के कूड़े का विधिवत निस्तारण नहीं होने के कारण यह लोगों के मुसीबत बन रहा है। कूड़े से निकल रहा गंदा पानी पहाड़ी के बाद उत्तरकाशी-लंबगांव सड़क पर बह रहा है। साथ ही उसके बाद यह सीधा भागीरथी नदी के जोशियाड़ा बैराज में जा रहा है। बावजूद नगरपालिका की ओर से वहां पर प्रतिदिन एकत्रित हो रहे कूड़े के निस्तारण के लिए किसी प्रकार की योजना नहीं बनाई गई है।

तांबाखानी में प्रतिदिन नगर क्षेत्र का कूड़ा एकत्रित हो रहा है। कूड़ा गर्मी के सीजन के साथ ही इन दिनों हो रही बारिश के दौरान लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। करीब दो माह पूर्व तांबाखानी से उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर पर गिरे गिले कूड़े पर एक स्कूटी के फिसलने से एक व्यापारी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके बावजूद पालिका की ओर से इसके निस्तारण के लिए किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है। हर दिन मार्ग से अधिकारी आवागमन कर रहे हैं। उसके बावजूद अनदेखी की जा रही है। नगरपालिका के सफाई निरीक्षक गणेश कंसवाल का कहना है कि तांबाखानी से बरसात से पूर्व कूड़े को हटाया जाएगा। साथ ही कूड़े से आ रहे पानी का भी जल्द निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed