{"_id":"69a42f8bb2e69009bf0e5876","slug":"him-christian-school-wins-the-quiz-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-118376-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: क्विज में हिम क्रिश्चियन स्कूल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: क्विज में हिम क्रिश्चियन स्कूल ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 01 Mar 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में एंजेल इंटरनेशनल एकेडमी रही प्रथम
उत्तरकाशी। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के परिसर संस्थान आईटी बौन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
प्रतियोगिताओं में अपर प्राइमरी स्कूल बौन, एंजेल इंटरनेशनल अकेडमी मातली, रेणुका जूनियर हाई स्कूल मातली, हिम क्रिश्चियन स्कूल मातली और अजीम प्रेमजी स्कूल मातली के 100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। क्विज में हिम क्रिश्चियन स्कूल की टीम प्रथम, अजीम प्रेमजी स्कूल की टीम द्वितीय और एंजेल इंटरनेशनल एकेडमी की टीम तृतीय रही।
विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में एंजेल इंटरनेशनल एकेडमी की टीम ने प्रथम व तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अजीम प्रेमजी स्कूल के छात्रों को द्वितीय स्थान मिला। स्केचिंग प्रतियोगिता में यूपीएस बौन की छात्रा आराधना आर्य को प्रथम पुरस्कार, एंजेल एकेडमी की गरिमा को द्वितीय पुरस्कार और अजीम प्रेमजी स्कूल के कृष्णा को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
अतिरिक्त, स्पार्क 1.0 प्रतियोगिता में कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के आयुष, त्रिलोक, आदित्य एवं प्रशांत की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर सुधीर, आलोक, आशुतोष एवं सूरज की टीम रही। तृतीय स्थान पियूष, प्रियांशु, अंकित एवं रंजन की टीम ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. त्रिप्ता ठाकुर ने विज्ञान एवं उभरती तकनीकों के महत्व पर प्रकाश डाला।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X