सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Instructions given to expedite the process of forest land transfer

Uttarkashi News: वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 23 Feb 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to expedite the process of forest land transfer
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सोमवार को जिला मुख्यालय में जल जीवन मिशन के तहत वन भूमि हस्तांतरण से जुड़े विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने स्वीकृत पेयजल योजनाओं के लिए आवश्यक वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।
Trending Videos
para_count-0

para_count-1
para_count-1 जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों वन भूमि हस्तांतरण के सभी लंबित प्रस्तावों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा, ताकि पेयजल योजनाओं का कार्य जल्द पूरा हो सके। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में पर्यावरण संरक्षण के सभी मानकों का कड़ाई से पालन करें जिससे पेयजल योजनाओं के क्रियान्वयन में वन भूमि संबंधी बाधाएं दूर की जा सकें। बैठक में डीएफओ डीपी बलूनी, रवींद्र पुंडीर, एसई लोनिवि विजय कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े। संवाद
para_count-1
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed