सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Memorandum submitted to DM regarding solution of public problems

Uttarkashi News: जनसमस्याओं के समाधान को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 03 Jun 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to DM regarding solution of public problems
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर समाजसेवी सुमन बडोनी ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने डीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि आधार सेवा केंद्र पिछले करीब डेढ़ सप्ताह से बंद पड़ा है जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही हाल ही में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर उचित मुआवजा देने, नगर क्षेत्र में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या के स्थायी समाधान करने, बड़ेथी बाईपास सहित विभिन्न स्थानों पर बंद पड़ी नालियों की सफाई कर उचित जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। वहीं, डीएम प्रशांत आर्य ने जनसमस्याओं का जल्द ही निस्तारण करने आश्वासन दिया। संवाद

.......................................
बीएलओ को दिया विशेष गहन पुनरीक्षण का प्रशिक्षण
उत्तरकाशी/बड़कोट। गंगोत्री और यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के सुपरवाइजरों व बूथ लेवल अधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में एसडीएम शालिनी नेगी व एसडीएम बृजेश तिवारी की मौजूदगी में मास्टर ट्रेनर्स ने बीएलओ को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और तकनीकी बारीकियां बताईं। प्रशिक्षण के दौरान मतदाता सूची को शत-प्रतिशत त्रुटिरहित बनाने, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने और युवाओं व दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति जागरूक करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बीएलओ की शंकाओं का समाधान कर उन्हें जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


...............................................
फिट इंडिया अभियान के तहत योग शिविर शुरू
पुरोला। फिट इंडिया अभियान के तहत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से स्वास्थ्य व योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य एके तिवारी ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। फिट इंडिया प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित शिविर में योग प्रशिक्षक प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन व प्राणायाम का अभ्यास कराएंगे। महाविद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों व आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos

.................................................
कुंवा खेल मैदान में मीडियम पेसर टैलेंट हंट ट्रायल
नौगांव (उत्तरकाशी)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के निर्देश पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कुंवा खेल मैदान में अंडर-19, अंडर-23 व सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों के लिए मीडियम पेसर टैलेंट हंट ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में क्षेत्र के युवाओं ने अपनी गेंदबाजी कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। ट्रायल के दौरान चयनकर्ता पवन पाल ने खिलाड़ियों की गेंदबाजी की गति, लाइन, लेंथ और नियंत्रण का बारीकी से परीक्षण किया। इस मौके पर इस अवसर पर महावीर सिंह, सुनील सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed