{"_id":"6a2024ef32ccbba13204bc26","slug":"student-union-office-bearers-accuse-ujvnl-executive-engineer-of-misconduct-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-120302-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 03 Jun 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सूचना का अधिकार के तहत आवेदन देने के लिए गए थे सभी कार्यालय
उत्तरकाशी। पीजी कॉलेज के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता पर अभद्रता का आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि वह एक सूचना का अधिकार के तहत आवेदन देने विभागीय कार्यालय में पहुंचे थे। वहां पर लोक सूचना अधिकारी के पास जाते ही उनकी ओर से युवाओं से अभद्र भाषा सहित अनुचित व्यवहार किया गया।
छात्रसंघ अध्यक्ष विनयमोहन चौहान ने बताया कि बुधवार को उनके साथ यूआर प्रतिनिधि शुभम चमोली, भगवान सिंह चौहान और अन्य युवा कुटेटी स्थित यूजेवीएनएल के कार्यालय में आरटीआई आवेदन जमा करवाने पहुंचे। वहां पर पहले अधिशासी अभियंता की ओर से कहा गया कि वह तीन बजे इन सब मामलों को देखते हैं। उसके बाद उनके साथ सभासद आदित्य चौहान भी तीन बजे दोबारा कार्यालय में पहुंचे तो वहां पर अधिशासी अभियंता और उनके साथ कुछ कर्मचारियों ने अभद्रता की।
आरोप है कि स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई थी। किसी प्रकार उन्होंने वहां पर आरटीआई का आवेदन जमा किया। उनकी ओर से विभाग से सीएसआर मद सहित कुटेटी सड़क की स्थिति और अन्य बिंदुओं को लेकर सूचना मांगी गई है लेकिन विभागीय अधिकारी इसलिए जवाब देने से पहले ही अभद्रता पर उतर आए हैं। साथ ही यह विभागीय अधिकारियों की ओर से आम लोगों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos