{"_id":"69b16be807260316e9040a39","slug":"military-hospitals-and-educational-institutions-will-get-commercial-cylinders-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-118560-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: सेना, अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों को मिलेंगे व्यावसायिक सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: सेना, अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों को मिलेंगे व्यावसायिक सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 11 Mar 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू सिलिंडरों की आपूर्ति कम होने की सूचना पर लोगों की लगी लाइन
कम सिलिंडर होने से एजेंसी कर्मियों और लोगों के बीच देखने को मिली कहासुनी
उत्तरकाशी। जनपद में प्रशासन की ओर से व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति को होटल, ढाबों आदि के लिए बंद कर दिया गया है। स्थिति को देखते हुए इनकी आपूर्ति मात्र सेना, अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों के लिए की जाएगी। वहीं, घरेलू सिलिंडरों की आपूर्ति कम होने की सूचना पर जोशियाड़ा में लोगों की लंबी कतार देखने को मिली। इस दौरान वहां पर आपूर्ति कम होने पर गैस एजेंसी कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी भी देखने को मिली।
जनपद में व्यवसायिक रसोई गैस सिलिंडरों की आपूर्ति बंद होने के बाद अब होटल, रेस्तरां, ढाबा संचालकों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। साथ ही अब चारधाम यात्रा भी शुरू होने वाली है। साथ ही जनपद मेें घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति को देखते हुए लोग परेशान हैं। आपूर्ति कम होने की सूचना पर सुबह से ही लोगों की ज्ञानसू स्थित गैस एजेंसी कार्यालय में भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
उसके बाद कर्मचारियों ने लोगों को जोशियाड़ा भेज दिया और कहा कि वहां पर सिलिंडर का ट्रक पहुंच रहा है। इसकी सूचना मिलते ही लोगों की सुबह से ही जोशियाड़ा ट्रक एसोसिएशन पार्किंग में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहां पर भी एक ट्रक पर सिलिंडर समाप्त होने पर एजेंसी कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी देखने को मिली।
स्थानीय लोगों ने कहा कि जब तक सिलिंडर नहीं आ जाते तब तक सभी कर्मचारी यहीं पर रहे। हालांकि बाद में आपसी बातचीत के बाद मामला सुलझ गया था। जिला पूर्ति अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि जनपद की 12 एजेंसियों में अभी 1200 घरेलू रसोई गैस और 876 व्यवसायिक गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं। व्यवसायिक गैस सिलिंडर मात्र सेना, अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों के लिए ही उपलब्ध होंगे।
Trending Videos