सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   MLA T. Raja Singh Outraged Over Yamunotri's Neglected State

Uttarkashi News: यमुनोत्री की बदहाली पर भड़के विधायक टी राजा सिंह

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 23 Apr 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
MLA T. Raja Singh Outraged Over Yamunotri's Neglected State
विज्ञापन
तेलंगाना विधायक ने यमुनोत्री की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल
Trending Videos

बड़कोट। यमुनोत्री धाम की व्यवस्थाओं को लेकर अब दूसरे राज्यों के जनप्रतिनिधि भी सवाल उठाने लगे हैं। तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह ने चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री पहुंचकर जमीनी हकीकत देखी और विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई है। करीब तीन साल बाद दोबारा धाम पहुंचे राजा सिंह ने कहा कि जिस स्तर के विकास की उम्मीद थी वह धरातल पर नजर नहीं आ रहा।
उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर लंबित परियोजनाओं को तुरंत पूरा कराने की मांग की है। विधायक ने खासतौर पर उस घाट निर्माण कार्य का जिक्र किया जो कुछ वर्ष पहले आई बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया था। सरकार ने इसके लिए करीब 18 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजा सिंह ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है और आने वाले महीनों में लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे। यदि आवास, शौचालय, स्नानागार जैसी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध नहीं कराई गईं तो श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने रोपवे परियोजना पर भी सवाल उठाए और कहा कि यमुनोत्री रोपवे का काम अब तक शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed