{"_id":"69db92a0783c60590e0ea342","slug":"prd-personnel-demand-a-ban-on-the-deployment-of-untrained-individuals-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-119237-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: पीआरडी जवानों ने की अप्रशिक्षित व्यक्तियों की तैनाती पर रोक की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: पीआरडी जवानों ने की अप्रशिक्षित व्यक्तियों की तैनाती पर रोक की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 12 Apr 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। पीआरडी जवानों ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग में अप्रशिक्षित व्यक्तियों की ड्यूटी लगाए जाने के विरोध किया। उन्होंने इस संबंध में तहसील प्रशासन के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
पीआरडी संगठन के जिला अध्यक्ष किशन सिंह रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जवान तहसील मुख्यालय पहुंचे। चारधाम यात्रा सहित विभिन्न विभागों में ड्यूटी लगाने के दौरान क्षेत्रीय स्तर पर दबाव बनाकर अप्रशिक्षित व्यक्तियों को पीआरडी के माध्यम से तैनात करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे प्रशिक्षित जवानों के अधिकारों का हनन हो रहा है।
कहा कि यह प्रक्रिया वर्ष 2021 में माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल की ओर से दिए गए आदेशों का सीधा उल्लंघन है जिसमें स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि पीआरडी के माध्यम से केवल प्रशिक्षित व्यक्तियों को ही नियुक्त दिया जाए। उन्होंने मांगों जल्द ही निस्तारण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर किशन सिंह रावत, रोशन लाल, सायब लाल, अनिल कुमार, प्रीतम सिंह, रमेश कंडियाल, दिनेश रावत, गिरवीर सिंह, प्यारेलाल, ललित, रामू, मनमोहन सिंह, दीपक, जयदेव सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos