{"_id":"69bd384a2466f24c6c07d802","slug":"protested-against-digital-crop-survey-and-farmer-registry-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-118750-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: डिजिटल क्रॉप सेर्व और फार्मर रजिस्ट्री का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: डिजिटल क्रॉप सेर्व और फार्मर रजिस्ट्री का किया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 20 Mar 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। उद्यान तकनीकी कर्मचारी संघ ने डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री को विभागीय कार्मिकों से कराए जाने पर काला फीता बांधकर विरोध जताया। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी। संघ ने फार्मर रजिस्ट्री से जुड़े मामले में कृषि विभाग के कार्मिकों पर की गई कार्रवाई की भी निंदा की।
शुक्रवार को उद्यान तकनीकी कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने विकास भवन में काला फीता बांधकर विरोध जातया। कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे एक व्यापक और तकनीकी कार्य है। जिसे अन्य राज्यों की तरह निजी सर्वेयरों से कराना अधिक व्यावहारिक और प्रभावी होगा। कहा कि विभागीय कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार पड़ने से उनके नियमित कार्य प्रभावित हो रहे हैं। साथ मानसिक और शारीरिक दबाव बढ़ रहा है। वहीं, उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री से जुड़े मामले में कृषि विभाग के कार्मिकों पर की गई कार्रवाई की भी निंदा की। संघ ने सरकार से अपील की कि उनकी व्यावाहारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए डिजिटल क्रॉप सेर्व के लिए वैकल्पिक व्यवस्था लागू की जाए। कहा कि यदि सरकार जल्द मांग पर सकारात्मक निणर्य नहीं लेती तो 25 मार्च को देहरादून में विशाल आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर उद्यान एवं तकनीकी संगठन के जनपद अध्य्क्ष टीएस पुंडीर, अनूप थपलियाल, राजीव चौहान, विपिन चौहान आदि मौजूद रहे।
Trending Videos