सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The priests met with the Chief Secretary and Tourism Secretary, highlighting the problems at Yamunotri Dham

Uttarkashi News: सीएस व पर्यटन सचिव से मिले तीर्थपुरोहित, यमुनोत्री धाम की समस्याएं बताईं

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 20 Mar 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
The priests met with the Chief Secretary and Tourism Secretary, highlighting the problems at Yamunotri Dham
विज्ञापन
बड़कोट। यमुनोत्री धाम में विगत वर्ष की आपदा से हुए नुकसान के बाद सुरक्षात्मक कार्य अब तक धरातल पर नहीं उतर पाए। इस संबंध में श्री यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में मुख्य सचिव व पर्यटन सचिव से मुलाकात कर उन्हें यमुनोत्री धाम की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। तीर्थपुरोहितों ने बताया कि आपदा में स्नान घाट, पुजारी निवास, रसोई भंडार, शौचालय और घाट के पुल बह गए, जिससे धाम में अव्यवस्था बनी हुई है। पुष्कर सिंह धामी की ओर से निरीक्षण के बावजूद कार्य शुरू नहीं हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने यमुना घाट के दोनों ओर सुरक्षा दीवार निर्माण, गरूड़ गंगा हेलीपेड के विस्तार, खरसाली-यमुनोत्री रोपवे (2023 से लंबित) को शीघ्र पूरा करने तथा खरसाली से गरूड़ गंगा के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल में सचिव सुनील उनियाल, उपाध्यक्ष संजीव उनियाल, प्रदीप उनियाल, गौरव उनियाल और पुरुषोत्तम उनियाल शामिल रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed