{"_id":"6a6b3ba47765f2a40a0d9e8a","slug":"raised-awareness-among-people-against-human-trafficking-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-121375-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: लोगों को मानव तस्करी के खिलाफ किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: लोगों को मानव तस्करी के खिलाफ किया जागरूक
Thu, 30 Jul 2026 05:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 30 Jul 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरोला। विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर तहसील परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी के निर्देशानुसार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोगों को मानव तस्करी के खिलाफ जागरूक करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में तहसीलदार कमल सिंह राठौर ने कहा कि मानव तस्करी एक जघन्य अपराध है जिसकी रोकथाम के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जागरूकता और सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों को इस अपराध के प्रति जागरूक कर व समय रहते सूचना देकर मानव तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।
कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस के तहत किया गया। इस अवसर पर पीएलवी दर्शन लाल, अरुण सिंह, अमित नेगी, सुरेन्द्र लाल, सोवेन्द्र, केशर नेगी, बिजेन्द्र पंवार, श्रीदेव, अनिल खंडूड़ी, महेश आर्य मौजूद रहे। संवाद