सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Road embankment caved in at the construction site of a multi-level car parking lot

Uttarkashi News: मल्टीलेबल कार पार्किंग के निर्माण स्थल पर सड़क का पुस्ता धंसा

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 21 Mar 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Road embankment caved in at the construction site of a multi-level car parking lot
विज्ञापन
- घटनास्थल पर मौजूद मजदूरों ने भागकर बचाई जान, पहले भी हो चुका है हादसा
Trending Videos

नौगांव (उत्तरकाशी)। नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो पुरोला रोड पर बन रही मल्टीलेबल कार पार्किंग के निर्माण स्थल पर सड़क का पुस्ता गया। इस दौरान वहां मौजूद मजदूरों ने भाग कर जान बचाई। पुस्ता धंसने से नगर क्षेत्र को जोड़ने वाली ग्यारह हजार केवी की विद्युत लाइन का पोल तिरछा हो गया और ढहने की स्थिति में पहुंच गया। सूचना के बाद विद्युत कर्मियों की ओर से नगर क्षेत्र के एक हिस्से की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था की लापरवाही और सुस्त गति सब पर भारी पड़ रही है। दोपहर करीब 12 बजे निर्माण स्थल से लगे पुरोला मोटर मार्ग का पुस्ता भरभरा कर गिर गया। नीचे की तरफ निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने भाग कर जान बचाई। इससे पूर्व भी निर्माण कार्य की वजह से मोटर मार्ग का एक बहुत बड़ा हिस्सा धंस गया था। सड़क संकरी होने से स्थानीय प्रशासन ने कुछ दिनों के लिए लोडर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। पत्थरों के जाल भरने के बाद ही वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई थी। अब उसी स्थान से लगी दूसरी जगह का पुस्ता ढह गया और नीचे कार्य कर रहे मजदूर मिट्टी के नीचे दबने से बच गए। मजदूरों ने भाग कर जान बचाई। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार का कहना है कि यह घटना कार्यदायी संस्था की लापरवाही का परिणाम है। यदि विद्युत पोल कगर जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। इससे पहले भी पुस्ता ढहने की घटना हो चुकि है। कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed