सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Set Up Centralized Labs at the Cluster Level: DM

कलस्टर स्तर पर तैयार करें सेंट्रलाइज्ड लैब : डीएम

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 28 Mar 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Set Up Centralized Labs at the Cluster Level: DM
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को शिक्षा विभाग की योजनाओं और स्कूलों की पढ़ाई की समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बच्चों के समग्र विकास पर विशेष जोर दिया। जनपद के हर कलस्टर स्तर पर सेंट्रलाइज्ड लैब स्थापित करने के लिए जल्द प्रस्ताव तैयार किए जाए।
Trending Videos

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए उन्होंने शिक्षकों को हर महीने के अंतिम बुधवार को अभिभावकों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। इन बैठकों में बच्चों की पढ़ाई, लक्ष्य और समस्याओं पर चर्चा की जाएगी, जिससे अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर तालमेल बन सके। इसके अलावा जिलाधिकारी ने शिक्षण में नवाचार अपनाने और छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करने पर भी जोर दिया। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अतुल आनंद मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed