सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Snow being cleared using wooden planks on the Yamunotri trekking route.

Uttarkashi News: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर लकड़ी के फट्टों से हटाई जा रही बर्फ

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 23 Mar 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Snow being cleared using wooden planks on the Yamunotri trekking route.
विज्ञापन
मजदूरों को नहीं मिल रहे फावड़े आदि जरूरी उपकरण
Trending Videos

यात्रा तैयारियों को गंभीरता से लेने के बजाय केवल हो रही है खानापूर्ति
बड़कोट। चारधाम यात्रा को लेकर यमुनोत्री पैदल मार्ग पर लोनिवि की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पैदल मार्ग पर तैनात मजदूर बर्फ हटाने के लिए फावड़े या जरूरी उपकरणों के बजाय लकड़ी और प्लाईवुड के फट्टों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि विभाग यात्रा तैयारियों को गंभीरता से लेने के बजाय केवल खानापूर्ति कर रहा है।

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब यात्रा शुरू होने में एक महीने से भी कम समय बचा है तब इस धीमी रफ्तार से काम आखिर कैसे पूरा होगा। 19 अप्रैल को यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का शुभारंभ होना है लेकिन मौजूदा हालात देखकर लगता है कि यमुनोत्री पैदल मार्ग पर तैयारियां अभी भी काफी सुस्त गति से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरों में भी साफ देखा जा सकता है कि कार्य में तेजी और संसाधनों की कमी बनी हुई है। यात्रा सीजन नजदीक आने के साथ श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए समय रहते प्रभावी कार्रवाई जरूरी मानी जा रही है। ऐसे में विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। विभागीय लापरवाही से धाम में अन्य कार्यों को करवाने के लिए वहां पहुंचना मुश्किल है जिससे अन्य काम भी प्रभावित होना स्वाभाविक है।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता तरुण कांबोज का कहना है कि अगर ऐसा है तो मामले का संज्ञान लिया जाएगा और काम में लगे मजदूरों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अलावा और मजदूरों की संख्या बढ़ाकर जल्द बर्फ हटाने के साथ ही अन्य कार्यों को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed