{"_id":"698c5f2622246a953d0d86d1","slug":"students-were-made-aware-of-their-legal-rights-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-118003-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: छात्र-छात्राओं को कानूनी अधिकारों के प्रति किया सचेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: छात्र-छात्राओं को कानूनी अधिकारों के प्रति किया सचेत
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 11 Feb 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। जिला एवं तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त पहल पर हिलग्रीन इंटर कॉलेज बड़कोट में भव्य विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष एवं सिविल जज योगीश गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कानून की जानकारी प्रत्येक छात्र के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद व्यक्ति किस प्रकार निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद स्थापित कर उनके सवालों के जवाब भी दिए। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार रेनु सैनी ने गुड टच, बैड टैच के साथ बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
कोतवाली निरीक्षक सुभाष चंद ने साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के टिप्स साझा किए। यातायात प्रभारी वीरेंद्र पंवार ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी। कार्यक्रम में बीडीओ प्रकाश पंवार, राजस्व निरीक्षक सुखवीर असवाल, राजस्व उपनिरीक्षक जगूड़ी, कॉलेज प्रबंधक नरेश राणा, सीमा राणा, प्रधानाचार्य सुरेश रावत, पीएलवी सुनील थपलियाल मौजूद थे। संवाद
Trending Videos