सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The fire department is running four kilometers due to a lack of fire hydrants

Uttarkashi News: फायर हाईड्रेंट न होने से चार किमी की दौड़ लगा रहा अग्निशमन विभाग

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 12 Mar 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
The fire department is running four kilometers due to a lack of fire hydrants
विज्ञापन
- क्षेत्र में लगाया गया एक हाइड्रेंट है लंबे समय से खराब, आपात स्थिति में होती है समय बरबादी
Trending Videos

पुरोला। नगर पालिका क्षेत्र में फायर टैंक भरने के लिए पर्याप्त फायर हाइड्रेंट की व्यवस्था न होने से अग्निशमन विभाग के कर्मियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आगजनी की घटना के बाद टैंकर में पानी भरने के लिए फायर कर्मियों को लगभग चार किमी. की दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे आपात स्थिति में समय की बरबादी होती है।
फायर स्टेशन पुरोला के प्रभारी मुन्ना सिंह चौहान ने बताया कि नगर क्षेत्र में फायर टैंक भरने के लिए कोई भी कार्यशील हाइड्रेंट उपलब्ध नहीं है। ऐसी स्थिति में फायर टैंक भरने के लिए उन्हें लगभग चार किमी. दूर मोल्टारी खड्ड तक जाना पड़ता है। इससे आग बुझाने के दौरान समय पर पानी की आपूर्ति करना मुश्किल होता है। बताया कि नगर के खेल मैदान के पास पहले एक हाइड्रेंट लगाया गया था लेकिन वह भी काफी समय से खराब पड़ा हुआ है और उसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। यदि यह हाइड्रेंट ठीक हो जाए तो फायर टैंक भरने में काफी सुविधा मिलेगी। अग्निशमन विभाग का कहना है कि गर्मियों के मौसम में आगजनी की घटनाओं का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में नगर क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में हाइड्रेंट की व्यवस्था होना जरूरी है। विभाग ने अधिकारियों से खराब हाइड्रेंट को ठीक कराने व अतिरिक्त हाइड्रेंट लगाने की मांग की है। जल संस्थान के सहायक अभियंता हरदेव आर्य ने बताया कि अग्निशमन विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के बाद नगर क्षेत्र में आवश्यक स्थानों पर शीघ्र ही हाइड्रेंट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed