सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The movement demanding a separate district will reach every village.

Uttarkashi News: पृथक जनपद की मांग के लिए गांव-गांव तक पहुंचेगा आंदोलन

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 04 May 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
The movement demanding a separate district will reach every village.
विज्ञापन
पुरोला। रवांई घाटी को पृथक जिला बनाए जाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने अब आंदोलन को व्यापक स्तर पर तेज करने की रणनीति बनाई है। समिति ने न्याय पंचायत स्तर पर बैठकों की शृंखला शुरू कर दी है जिसके माध्यम से गांव-गांव तक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
Trending Videos

संघर्ष समिति के संयोजक प्रकाश कुमार ने बताया कि पृथक रवांई घाटी जिला बनाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है लेकिन अब इसे जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा। इसके तहत पुरोला विकासखंड की तीनों न्याय पंचायतों में बैठकें आयोजित की जा रही है। इन बैठकों में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और आम लोगों से सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष बलदेव असवाल ने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में मोरी और नौगांव प्रखंडों में भी इसी प्रकार की बैठकों का आयोजन किया जाएगा। समिति का कहना है कि भौगोलिक दृष्टि से दुर्गम और दूरस्थ होने के कारण रवांई घाटी के लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बैठक में बलदेव असवाल, जयेंद्र नेगी, राकेश पंवार, नीरज राणा, आशुतोष, चंडी प्रसाद, रणबीर राणा, गोविन्द राम, राधेश्याम, रामस्वरूप, मोहन लाल, राजमोहन चौहान मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed