सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The Municipal Council will construct 24 shops at the Chamba taxi parking site.

Uttarkashi News: चंबा टैक्सी पार्किंग में नगर पालिका बनाएगी 24 दुकानें

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 10 Jun 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Council will construct 24 shops at the Chamba taxi parking site.
विज्ञापन
वाहनों को सुरक्षित पार्किंग मिलने के साथ आय में भी होगा इजाफा

नई टिहरी। चंबा नगर पालिका के अंतर्गत चंबा-नई टिहरी सड़क पर बनी टैक्सी पार्किंग की छत पर नगर पालिका 24 दुकानों का निर्माण करेगी। दुकानों में स्थानीय लोगों को व्यवसाय करने का अवसर मिलेगा। पालिका की आय में भी इजाफा होने की उम्मीद है।

चंबा बाजार के समीप चंबा-नई टिहरी सड़क के किनारे बनी टैक्सी पार्किंग पर नगर पालिका चंबा करीब 1़ 50 करोड़ की लागत से 24 दुकानें बनाने जा रही हैं। योजना को पालिका बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। नगर पालिका लंबे समय टैक्सी पार्किंग के ऊपर दुकानों के निर्माण की योजना पर कार्य कर रही थी लेकिन टैक्सी यूनियन और तकनीकी दिक्कतों के आड़े आने से मामला आगे नहीं बढ़ पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान समय में टैक्सी स्टैंड सड़क के किनारे खुले स्थान पर बना है। योजना के मुताबिक पहले टैक्सी स्टैंड पर छत डाली जाएगी। छत पर एक साइज की दुकानों का निर्माण करवाया जाएगा जिसके पालिका दुकानों का किराया निर्धारित कर स्थानीय लोगों को दुकानें किराये देगी। इससे चंबा पालिका की आय में इजाफा होगा। वहीं स्थानीय लोगों को व्यवसाय के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही टैक्सी चालकों को अपना वाहनों को खड़ा करने के लिए स्थायी पार्किंग के साथ सुरक्षित स्थान उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

गत 21 अगस्त 2023 को टैक्सी स्टैंड के पास पहाड़ी से हुए भारी भूस्खलन के टैंक्सी स्टैंड के समीप खड़े चार लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई थी जबकि कई वाहनों को नुकसान भी पहुंचा था। साथ ही पालिका का सार्वजनिक शौचालय मलबे में दबने से क्षतिग्रस्त हो गया था। दुकानों के निर्माण के साथ पालिका टैक्सी स्टैंड पर एक हाईटेक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण भी करेंगे जिससे स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से आने वाले पर्यटकों को शौचालय की सुविधा मिलेगी।



टैक्सी स्टैंड के ऊपर दुकानों के निर्माण की डीपीआर तैयार करने के बाद पालिका प्रशासन की ओर से फाइल को तकनीकी स्वीकृति के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य की निविदाएं जारी की जाएगी।

प्रशांत कुमार चौधरी, ईओ नगर पालिका चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed