सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The police returned the horse laden with goods.

Uttarkashi News: सामान लदे घोड़े को पुलिस ने लौटाया

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 01 Jun 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
The police returned the horse laden with goods.
विज्ञापन
यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने लगाया मनमानी का आरोप

बड़कोट। यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान एक बार फिर स्थानीय व्यवस्थाओं को लेकर विवाद सामने आया है। यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित आशुतोष उनियाल ने जानकीचट्टी पुलिस चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों पर मनमानी व अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद पुरोहित समाज में नाराजगी है।
सोमवार सुबह तीर्थ पुरोहित उनियाल अपनी निर्धारित पूजा की बारी के तहत यमुनोत्री धाम जा रहे थे। उनके साथ एक घोड़े पर मंदिर समिति एवं रसोई से संबंधित आवश्यक सामान लदा था जिसे धाम तक पहुंचाया जाना था। आरोप है कि जानकीचट्टी क्षेत्र में तैनात दो पुलिस कर्मियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और सामान से लदे घोड़े को आगे जाने की अनुमति देने के बजाय लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहना है कि यात्रा संचालन के दौरान इससे पूर्व भी कई बार मंदिर एवं अन्य आवश्यक सामग्री लेकर घोड़े यमुनोत्री धाम भेजे जाते रहे हैं। ऐसे में बिना किसी साफ कारण के उनके घोड़े को रोकना अनुचित है। घटना की जानकारी मिलते ही यमुनोत्री धाम से जुड़े पुरोहितों एवं स्थानीय लोगों में नाराजगी है। पुरोहित समाज का कहना है कि धाम की धार्मिक परंपराओं और व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में तीर्थ पुरोहितों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि आवश्यक सामग्री को बिना उचित कारण रोका जाएगा तो इससे धाम की व्यवस्थाओं पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष चन्द्र ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस कर्मियों की ओर से ऐसा कदम उठाया गया होगा। हालांकि उन्होंने साफ किया कि किसी के साथ अभद्र व्यवहार स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed