पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   There will no longer be electricity problems in the 65 villages of Mori.

Uttarkashi News: मोरी के 65 गांवों में अब नहीं होगी बिजली की समस्या

Sun, 05 Jul 2026 06:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 05 Jul 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
There will no longer be electricity problems in the 65 villages of Mori.
दस वर्ष बाद सब स्टेशन के संचालन की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार मानसून के बाद नियमित की जाएगी बिजली की आपूर्ति
उत्तरकाशी। मोरी ब्लॉक के दूरस्थ 65 गांवों की बिजली आपूर्ति को सुचारू करने के लिए नैटवाड़ में स्थित सब स्टेशन को दस वर्ष बाद दोबारा शुरू करने की कवायद शुरू कर दी गई है। विद्युत लोकपाल और उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के निर्देश पर ऊर्जा निगम की ओर से वहां पर मशीनें पहुंचाकर उनकी टेस्टिंग आदि का कार्य शुरू करा दिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मानसून के बाद वहां से नियमित बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
मोरी विकासखंड के गोविंद वन्यजीव विहार के तहत आने वाले दूरस्थ 65 गांव की बिजली आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए नैटवाड़ के गैचवान गांव में सब स्टेशन का निर्माण किया गया था लेकिन भूमि विवाद के चलते पिछले दस सालों से इसका संचालन बंद पड़ा हुआ था। इससे दूरस्थ गांव के लोगों को हर दिन लो वोल्टेज और कई दिनों तक विद्युत आपूर्ति बंद होने की समस्याओं से जूझना पड़ता था।
विज्ञापन

करीब दो माह पूर्व उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की ओर से वहां पर शिविर का आयोजन किया। इस दौरान स्थानीय निवासी गंगा सिंह रावत ने सब स्टेशन का संचालन न होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्याओं को मंच के सामने रखा था। उसके बाद मंच ने उर्जा निगम को वहां पर जल्द ही विवाद को निपटाते हुए सब स्टेशन के संचालन के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद ऊर्जा निगम ने ने सीजीआरएफ के आदेश को विद्युत लोकपाल के सामने चुनौती दी लेकिन लोकपाल ने भी मंच के आदेश को सही ठहराते हुए विभाग को उपभोक्ताओं को नियमित बिजली बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद विभाग ने लंबे समय से लंबित भूमि विवाद का समाधान कर बंद पड़े सब स्टेशन को चालू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सीजीआरएफ के उपभोक्ता सदस्य संतोष भट्ट ने बताया कि मंच में 65 गांवों में अनियमित बिजली आपूर्ति और लो वोल्टेज की शिकायत दर्ज हुई थी। आयोग के विनियमों और अधिनियम के तहत विभाग को उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए थे। यदि अब समस्या का समाधान हो जाता है तो इसका सीधा लाभ क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को मिलेगा।

एसडीओ राॅबिन सिंह ने कहा कि गैचवान गांव स्थित बंद पड़े सब स्टेशन का भूमि विवाद सुलझ चुका है। वर्तमान में मशीनों की टेस्टिंग का कार्य चल रहा है और जल्द ही सब स्टेशन से 65 गांवों की बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed