{"_id":"69df7b8c819f90649f0e8fa6","slug":"three-students-from-uttarkashi-secure-spots-in-the-merit-list-of-the-sanskrit-board-examination-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-119295-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: संस्कृत बोर्ड परीक्षा में उत्तरकाशी के तीन छात्रों ने बनाई मेरिट में जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: संस्कृत बोर्ड परीक्षा में उत्तरकाशी के तीन छात्रों ने बनाई मेरिट में जगह
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 15 Apr 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से घोषित संस्कृत बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्तरकाशी जनपद के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। पूर्व मध्यमा एवं उत्तर मध्यमा परीक्षा के परिणामों में जिले के तीन छात्र-छात्राओं ने प्रदेश टॉप सूची में जगह बनाकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
उत्तर मध्यमा (इंटरमीडिएट) परीक्षा में श्री विश्वनाथ संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय उत्तरकाशी के छात्र राहुल व्यास ने 84.4 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में दसवां स्थान प्राप्त किया। वहीं, पूर्व मध्यमा परीक्षा (हाईस्कूल) में श्री सरस्वती संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय जोगथ चिन्यालीसौड़ की छात्रा प्रियांशी ने 83.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान हासिल किया।
इसी स्कूल की पूर्व मध्यमा कक्षा की छात्र अक्षित डंगवाल ने 83 प्रतिशत अंक अर्जित करते हुए मेरिट सूची में छठवां स्थान प्राप्त किया। तीनों विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालयों के साथ-साथ पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। उत्तरकाशी स्थित संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारिका प्रसाद नौटियाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X