सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers' anger erupted at the Energy Corporation office

Uttarkashi News: ऊर्जा निगम दफ्तर पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 28 Feb 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Villagers' anger erupted at the Energy Corporation office
विज्ञापन
बिजली के झूलते खंभे ठीक नहीं करने पर अधिशासी अभियंता का किया घेराव
Trending Videos

अधिशासी अभियंता पर लगाया काम करने से इन्कार करने का आरोप
समस्या हल नहीं होने और अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
उत्तरकाशी। डुंडा ब्लॉक के अंतर्गत ग्रामसभा ढुंगालगांव धनारी में ऊर्जा निगम की लापरवाही पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने विकास भवन उत्तरकाशी स्थिति ऊर्जा निगम दफ्तर में अधिशासी अभियंता का घेराव किया। साथ ही कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिशासी अभियंता ने काम करने से इन्कार किया जिससे लोगों का आक्रोश ओर बढ़ गया। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समस्या हल करने के साथ ही अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पिछले लगभग पांच वर्षों से बिजली के खंभे झुके हुए हैं। कई खंभे तो झूल रहे हैं जिनमें कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बरसात और आंधी के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। कई बार ऊर्जा निगम से मौखिक और लिखित शिकायत की गई लेकिन समस्या जस की तस बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की आशंका के बावजूद मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिशासी अभियंता ने समस्या हल करने से इन्कार किया। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया। ग्रामीणों ने अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही ऐसा नहीं किया गया तो उच्च अधिकारियों और जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा। स्थानीय जनप्रतिनिधि पृथ्वीपाल मटूड़ा का कहना है कि यह मामला जनसुरक्षा से जुड़ा है इसलिए प्रशासन और ऊर्जा निगम को तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। घेराव करने वालों में छात्र नेता विनय मोहन चौहान, पृथ्वीपाल सिंह मटूड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed