सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Extend the benefits of schemes to farmers: DM

किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं : डीएम

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 07 Mar 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Extend the benefits of schemes to farmers: DM
विज्ञापन
स्थानीय मोटे अनाज के उत्पादन और विपणन को बढ़ावा देने की जरूरत
Trending Videos

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जिला सहकारी विकास समिति की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सहकारिता के माध्यम से किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही मिलेट मिशन योजना के तहत स्थानीय मोटे अनाजों के उत्पादन और विपणन को बढ़ावा देने और इसमें सुधार लाने के लिए जरूरी कार्य करने के निर्देश दिए।

कलक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियों की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि जनपद में वर्तमान में 36 बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियां सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं, जबकि विभाग द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए 42 नई समितियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारिता के माध्यम से किसानों की आर्थिक उन्नति सुनिश्चित करने को दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत कुल 6004 लाभार्थियों को 5305.89 लाख का ऋण वितरित किया गया है। इसमें 4954 लाभार्थियों को 4557.48 लाख का अल्पकालीन ऋण, 1025 लाभार्थियों को 659.57 लाख का मध्यकालीन ऋण और 25 स्वयं सहायता समूहों को 88.84 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
बैठक में डीएम ने मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना और मिलेट मिशन योजना की प्रगति की भी जानकारी ली। एआर सहकारिता प्रियंका घनसेला ने बताया कि मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के अंतर्गत 16 समितियों के माध्यम से 2798 लाभार्थियों को 5067.40 क्विंटल साइलेज वितरित किया गया और मिलेट मिशन योजना के तहत इस वर्ष 12 समितियों को मिलेट क्रय केंद्र के रूप में स्थापित किया गया, जिनके माध्यम से अब तक 3491.24 क्विंटल मंडुवा की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed