{"_id":"69ac29155384b405120887b6","slug":"women-are-providing-their-special-services-on-the-world-stage-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-118479-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: विश्व पटल पर अपनी विशेष सेवाएं दे रहीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: विश्व पटल पर अपनी विशेष सेवाएं दे रहीं महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 07 Mar 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। बौन गांव में स्थित आद्योगिकी संस्थान में छात्र-छात्राओं ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस दौरान छात्राओं ने लघु नाटिका और फैशन शो के माध्यम से महिलाओं की समाज में विभिन्न भूमिकाओं पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही बताया कि महिला एक आम गृहणी से लेकर देश और विश्व पटल के सर्वोच्च पदों पर अपना योगदान दे रही हैं।
शनिवार को बौन गांव में स्थित आईटी कॉलेज में सांस्कृतिक विरासत समिति और लैगिंग समानता क्लब की ओर से महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया। इसमें छात्राओं ने समाज में अपनी सेवाएं दे रही महिलाओं की शक्ति और उनके सामने आनी वाली चुनौतियों का मंचन कर विशेष प्रस्तुतीकरण दिया। इस मौके पर महिलाओं पर आधारित डाक्यूमेंट्री को दिखाया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने हिन्दी और लोकगीतों के साथ ही विभिन्न गानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरी। साथ ही कवि सम्मेलन और सोलो सिलिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर डॉ. सपना बोंडवाल, सृष्टि असवाल, समृद्धि कुड़ियाल, प्रतिभा रजवार आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos