{"_id":"69ac284dbe34f244d6093c7a","slug":"uttarakhand-gramin-bank-honored-five-women-entrepreneurs-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-118475-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने पांच महिला उद्यमियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने पांच महिला उद्यमियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 07 Mar 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा उत्तरकाशी ने महिला के साथ एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बैंक के कर्मचारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही प्रमुख महिला उद्यमियों ने प्रतिभाग किया। साथ ही पांच महिला उद्यमियों को सम्मानित किया।
जिला मुख्यालय पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य प्रबंधक सुधीर तिवारी और शाखा प्रबंधक कुलभूषण सिंह ने किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए बैंक की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
बैंक की ओर से महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें आवश्यक वित्तीय सहयोग प्रदान किया जा रहा है। वहीं, शाखा प्रबंधक कुलभूषण सिंह ने बताया कि बैंक की ओर से महिला दिवस की पूर्व संध्या पर पांच उद्यमियों को सम्मानित किया गया। वहीं, कार्यक्रम में महिला उद्यमियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर सहायक प्रबंधक हरीश गौड, आयुष नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos