{"_id":"69ac28bab9da4f3ad409834e","slug":"deled-trainees-met-the-education-minister-and-raised-their-problems-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-118476-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: डीएलएड प्रशिक्षुओं ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर समस्याएं रखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: डीएलएड प्रशिक्षुओं ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर समस्याएं रखी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 07 Mar 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। देहरादून में यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से डीएलएड बैच 2021–22 के प्रशिक्षुओं ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने आगामी प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2026 को लेकर अपनी मांगें उनके सामने रखीं।
प्रशिक्षुओं ने बताया कि उन्होंने डीएलएड प्रशिक्षण पूरा कर लिया है और अब प्राथमिक शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। इस पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रशिक्षुओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर गंभीर है और विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने बताया कि अप्रैल माह के पहले सप्ताह से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है, जिससे प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें। शिक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद गौरव कुकरेती ने बताया कि इस बैठक में राज्य के 13 जिलों से आए डीएलएड प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। शिक्षा मंत्री के साथ बैठक सकारात्मक रही। इस दौरान विवेक, मोहित, अनूप, अंशुमन, शिवानी, रितेश, गौरव कुकरेती, मोहित बिंजोला, ईश्वर, नवीन, साक्षी, सिमरन, अमन गुनियाल ने मंत्री के सामने समस्या रखी। संवाद
Trending Videos