सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers Outraged Over Laying of 11 kV Line Through Residential Area

Uttarkashi News: आबादी के बीच से 11 केवी लाइन बिछाने पर भड़के ग्रामीण

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 23 Mar 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Villagers Outraged Over Laying of 11 kV Line Through Residential Area
विज्ञापन
सोलर पावर प्लांट की ओर से बिछाई जा रही है हरेती गांव के समीप लाइन
Trending Videos

उत्तरकाशी। डुंडा तहसील के ग्राम पंचायत हरेती में सोलर पावर प्लांट की 11 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन बिछाने का ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर आरोप लगाया है कि बिना ग्राम पंचायत की सहमति के लाइन के खंभे लगाए जा रहे हैं। इसे गांव के बीचों-बीच खेत और मकानों के ऊपर से गुजारा जा रहा है जिससे भविष्य में ग्रामीणों की सुरक्षा को खतरा है।

ग्राम प्रधान हरेती विजैन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवीर राणा ने बताया कि गेंवला क्षेत्र के ग्राम पंचायत पैंथर से हरेती कल्याणी की ओर जा रही सोलर प्लांट की इस लाइन को ठेकेदार की ओर से गुपचुप तरीके से बिछाया जा रहा है। उनका कहना है कि कई स्थानों पर खंभे घरों और आंगनों के बीच लगाए जा रहे हैं जिससे आमजन और पशुओं की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि वे विकास कार्य या सोलर प्लांट का विरोध नहीं कर रहे लेकिन 11 केवी जैसी हाईटेंशन लाइन को आबादी के बीच से ले जाना गंभीर खतरा है। ग्राम पंचायत हरेती के लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्युत लाइन को आबादी क्षेत्र से हटाकर अन्य सुरक्षित मार्ग से स्थानांतरित किया जाए। जल्द उचित कार्रवाई न होने आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
ऊर्जा निगम के एसडीओ प्रमोद भंडारी का कहना है कि सभी सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए सोलर प्लांट लाइन को बिछाया जा रहा है। सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं है और भविष्य में बिछाई जा रही लाइन से खतरे की आशंका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed