{"_id":"6a0b07d1ed4700316e05cc4f","slug":"yamunotri-dham-traffic-jams-reported-in-the-temple-complex-taptakund-and-bridge-area-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-119981-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनोत्री धाम : मंदिर परिसर, तप्तकुंड और पुल क्षेत्र में लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनोत्री धाम : मंदिर परिसर, तप्तकुंड और पुल क्षेत्र में लग रहा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 18 May 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी, वैकल्पिक पैदल मार्ग पर सख्ती से लागू नहीं की जा रही है व्यवस्था
बड़कोट। यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच वैकल्पिक पैदल मार्ग पर नियमों का पूरी तरह पालन नहीं हो रहा है। इससे मंदिर परिसर, तप्तकुंड और पुल क्षेत्र में लगातार हुड़दंग और जाम की स्थिति बन रही है।
चारधाम यात्रा से जुड़े स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो दिनों से श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बावजूद हनुमान मंदिर वाले वैकल्पिक पैदल मार्ग पर सख्ती से व्यवस्था लागू नहीं की जा रही है। दोनों ओर से श्रद्धालुओं की आवाजाही होने के कारण मंदिर क्षेत्र में बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। लोगों का कहना है कि भीड़ बढ़ने के दौरान यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को हनुमान मंदिर होते हुए बनाए गए वैकल्पिक मार्ग से ही मंदिर तक भेजा जाना चाहिए।
आरोप है कि वीआईपी दर्शन के नाम पर कुछ लोग तीर्थयात्रियों को निर्धारित वैकल्पिक मार्ग के बजाय पुल वाले मुख्य मार्ग से मंदिर तक ले जा रहे हैं जिससे भीड़ बढ़ रही है। यात्रा व्यवसाय से जुड़े लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि यमुना आश्रम और कालिंदी आश्रम से हनुमान मंदिर होते हुए बनाए गए वन-वे पैदल मार्ग का सख्ती से पालन कराया जाए ताकि मंदिर परिसर, तप्तकुंड और पुल क्षेत्र में लगने वाले जाम से राहत मिल सके। वहीं, कोतवाल सुभाष चंद्र ने कहा कि मामले को दिखवाया जाएगा और वन-वे पैदल मार्ग का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos