{"_id":"61ba21fdd7ac383c0f3a7c71","slug":"drunk-policeman-arrest-in-bihar-gopalganj","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिहार के गोपालगंज में खाकी को शर्मसार करने वाला मामला, शराबी को गिरफ्तार करने शराब पीकर पहुंचे दारोगा बाबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के गोपालगंज में खाकी को शर्मसार करने वाला मामला, शराबी को गिरफ्तार करने शराब पीकर पहुंचे दारोगा बाबू
वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Published by: प्रतीक्षा पांडेय Updated Wed, 15 Dec 2021 10:42 PM IST
बिहार के गोपालगंज में खुद शराब के नशे में चूर होकर एक शराबी युवक को गिरफ्तार करने पहुंचे थे दरोगा बाबू। दरोगा बाबू को शराब के नशे में देख लोगों ने जमकर बवाल काटा। मामला इतना बड़ा कि दरोगा बाबू को सलाखों के पीछे जाना पड़ा । पहले यह वीडियो देखिए फिर आपको इसके पीछे की कहानी बताते हैं…
दरअसल एक दवा की दुकान पर एक शराबी ने हंगामा शुरू किया। दुकानदार और शराबी के बीच बहस होने लगी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की तरफ से दरोगा चंद्रमा राम युवक को गिरफ्तार करने पहुंचे लेकिन वह पहले से ही नशे में धुत थे।
दरोगा साहब को इतना भी होश नहीं था कि वह क्या कर रहे हैं। शराबी को पकड़ने उसके घर पहुंचे और वहां महिलाओं की तलाशी लेने लगे। जिसके बाद घर के लोग का गुस्सा दरोगा पर फूट पड़ा। लोगों के जमकर विरोध करने पर दरोगा चंद्रमा राम को गिरफ्तार किया गया। जहां दरोगा बाबू खुद गिरफ्तार करने गए थे वहां सलाखों के पीछे हैं और यह तब हो रहा है जब बिहार में शराब बंदी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।