Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Balod News
›
As Diwali approaches, Balod city is plastered with illegal posters; municipal council’s claims remain only on
{"_id":"6ae32879be8075b70a0c826e","slug":"as-diwali-approaches-balod-city-is-plastered-with-illegal-posters-municipal-councils-claims-remain-only-on-paper-balod-news-c-1-1-noi1492-4884546-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"बालोद समाचार: दीपावली से पहले शहर की सड़कों पर अवैध बैनरों की भरमार, लटके बैनर बढ़ा रहे हादसों की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोद समाचार: दीपावली से पहले शहर की सड़कों पर अवैध बैनरों की भरमार, लटके बैनर बढ़ा रहे हादसों की आशंका
दीपावली का पर्व नजदीक आते ही जिला मुख्यालय बालोद में अवैध विज्ञापनों और बैनर-पोस्टरों की भरमार हो गई है। शहर के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर अंदरूनी सड़कों तक बिजली के खंभों, डिवाइडरों और सार्वजनिक स्थानों पर बेतरतीब तरीके से विज्ञापन लगाए जा रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन की कार्रवाई के दावों के बावजूद कई जगहों पर ये पोस्टर अब भी दिखाई दे रहे हैं।
शहर के व्यस्त दल्ली चौक से लेकर शासकीय कॉलेज मार्ग तक बिजली के खंभों और डिवाइडरों पर पटाखों के बड़े-बड़े पोस्टर टंगे हुए हैं। इनमें ‘प्रकाश फटाका’ के पोस्टर प्रमुखता से नजर आ रहे हैं। मोड़ और चौराहों के आसपास लगे इन बैनरों से वाहन चालकों की दृश्यता प्रभावित होने और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
छात्रों ने जताई नाराजगी, रास्ता देखने में परेशानी
कॉलेज आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं ने सड़क किनारे आंखों के स्तर पर लगाए गए पोस्टरों पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इनकी वजह से सामने से आने वाले वाहनों को देखने में परेशानी होती है। दीपावली के दौरान सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ने के बीच हवा में लहराते पोस्टर हादसों का कारण बन सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि अवैध बैनर-पोस्टरों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से नियमों का उल्लंघन करने वालों के हौसले बढ़ रहे हैं।
नगर पालिका ने पोस्टर हटाने का दिया आश्वासन
इस मामले में नगर पालिका परिषद बालोद के सीएमओ खीरोद्र भोई ने बताया कि कुछ दिन पहले ही बिजली के खंभों से अवैध बैनर हटवाए गए थे। शेष पोस्टरों को भी नगर पालिका का अमला धीरे-धीरे हटा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।