{"_id":"68959416556e224b2b0f8a71","slug":"video-balod-public-representatives-came-to-public-places-with-brooms-in-their-hands-2025-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Balod: हर घर तिरंगा के साथ अब हर घर स्वच्छता भी, हाथों में झाड़ू लिए सार्वजनिक जगहों पर उतरे जनप्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: हर घर तिरंगा के साथ अब हर घर स्वच्छता भी, हाथों में झाड़ू लिए सार्वजनिक जगहों पर उतरे जनप्रतिनिधि
बालोद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:37 AM IST
बालोद जिले में हर घर तिरंगा अभियान के साथ हर घर स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसके तहत गांव-गांव अब नेता जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी सफाई करते नजर आ रहे हैं, इसके साथ ही महत्वपूर्ण रूप से जल संरक्षण जैसे विषयों पर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बात करें तो बालोद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 के आसपास लगे हुए गांव पुरूर चितौड सहित अन्य गांव में आज सुबह से यह अभियान चलाया जा रहा है। जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू ने बताया कि 'हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता' अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना है। यह अभियान लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करने के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देगा। यहीं नहीं प्रदेश सरकार का यह अभियान स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाकर यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को भी मजबूती प्रदान करता है यह अभियान काफी अच्छा है और सभी जनप्रतिनिधि एक मंच पर एक साथ इस अभियान को सफल बनाने में लगे हुए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान की शुरुआत की और आज से पूरे बालोद जिले में इस अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों की जा रही है और विशेष कर जनपद स्तर पर एक जगह एकत्र होकर सभी इस अभियान को कर रहे हैं। जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू हाथों में झाड़ू लेकर साफ सफाई करते नजर आए तो वहीं जनपद पंचायत के सीईओ सहित स्थानीय सरपंच भी साफ सफाई करते नजर आए। विशेष रूप से घटते हुए जलस्तर को देखते हुए लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया और गांव गलियों में घूमते हुए व्यर्थ बह रहे पानी को सुरक्षित करने लोगों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।