{"_id":"67333dc985b536ea25088a39","slug":"video-a-68-year-old-man-took-the-step-to-demand-making-bhatapara-an-independent-district","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भाटापारा को स्वतंत्र जिला बनाने की मांग को लेकर 68 वर्षीय बुजुर्ग ने उठाया कदम, साइकिल में माइक लेकर कर रहे भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भाटापारा को स्वतंत्र जिला बनाने की मांग को लेकर 68 वर्षीय बुजुर्ग ने उठाया कदम, साइकिल में माइक लेकर कर रहे भ्रमण
भाटापारा को स्वतंत्र जिला बनाने को लेकर भाटापारा वासीयो द्वारा समय-समय पर मुख्यमंत्री के अलावा अन्य मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियो के पास आवेदन दिया गया लेकिन 15 साल भाजपा तथा 5 साल कांग्रेस के शासन में भाटापारा को स्वतंत्र जिला नहीं बनाया गया। 20 साल में भाटापारा वासियों को केवल स्वतंत्र जिले के नाम पर ठगा गया है। भाटापारा वासियो के द्वारा आसपास के लोगों को मिलाकर जिला निर्माण समिति का गठन किया गया जिनके द्वारा समय-समय पर जनप्रतिनिधियों को जिला निर्माण संबंधित आवेदन दिया गया और मांग रखा गया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण से पहले भाटापारा को स्वतन्त्र जिला बनाने की मांग जनप्रतिनिधियों के समक्ष शहर वासियों के द्वारा रखते आ रहे हैं लगभग 42 वर्षों बीत जाने के बाद भी जब भाटापारा को स्वतंत्र जिला नहीं बनाया गया तो 68 वर्षीय भूतपूर्व नगर सैनिक श्याम सुंदर अवस्थी सूचना साउंड माइक लेकर शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह पांच बजे साइकिल से निकलकर लोगो मे भाटापारा को स्वतंत्र जिला बनाने का अलख जगा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।