{"_id":"6995c135bc18c6f00600b541","slug":"peddajojer-me-smarak-dhavast-kondapadgu-me-ied-kiya-nasht-bijapur-news-c-1-1-noi1491-3966003-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"बीजापुर: माओवाद उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को सफलता, आईईडी नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर: माओवाद उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को सफलता, आईईडी नष्ट
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Wed, 18 Feb 2026 08:16 PM IST
Link Copied
बीजापुर जिले में माओवाद उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना गंगालूर क्षेत्रांतर्गत पेद्दाजोजेर के जंगल में निर्मित अवैध माओवादी स्मारक को संयुक्त कार्रवाई के दौरान ध्वस्त कर दिया गया। वही कोण्डापड़गु में आईईडी बरामद कर उसे नष्ट कर दिया।
जानकारी के मुताबिक डीआरजी, एसटीएफ एवं कोबरा 202 की संयुक्त टीम द्वारा गंगालुर थाना क्षेत्र के पेद्दाजोजेर के जंगल में एरिया डोमिनेशन के दौरान लगभग 7 फीट ऊंचा अवैध माओवादी स्मारक चिन्हित किया गया। सुरक्षा के मद्देनज़र आवश्यक कार्रवाई करते हुए उक्त स्मारक को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया।
इसी क्रम में थाना भोपालपटनम् क्षेत्रांतर्गत कोण्डापड़गु के जंगल में केरिपु 214 की टीम द्वारा डिमाइनिंग अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा बीयर बोतल में लगाए गए 02 आईईडी (IED) बरामद किए गए। संभावित खतरे को देखते हुए केरिपु 214 की बीडीडी टीम ने सतर्कता बरतते हुए दोनों आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया।
सुरक्षा बलों द्वारा माओवाद के पूर्ण उन्मूलन तथा क्षेत्र में स्थायी शांति, सुरक्षा एवं विकास की स्थापना के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत माओवादियों द्वारा निर्मित प्रतीकात्मक ढांचों, हिंसा के चिन्हों तथा भय का वातावरण उत्पन्न करने वाले अवशेषों को क्रमबद्ध रूप से चिन्हित कर समाप्त किया जा रहा है। क्षेत्र में माओवादियों के प्रभाव, प्रचार एवं कथित वर्चस्व को प्रदर्शित करने वाले स्मारकों, प्रतीक चिह्नों तथा हिंसक विचारधारा से जुड़े सभी अवैध ढांचों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।