{"_id":"687f048733dbf1051b0ff2ee","slug":"video-high-court-took-suo-motu-cognizance-of-it-after-police-action-on-reel-2025-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"रील के शौक में लगा जाम: पुलिस ने रईसजादों के चालान में की खानापूर्ति, कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रील के शौक में लगा जाम: पुलिस ने रईसजादों के चालान में की खानापूर्ति, कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
कुछ दिनों पहले रईसजादों की कार से स्टंट और हाईवे रोड को जाम कर रिल्स बनाने का मामला सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने महज कुछ राशि का चालान काटकर खाना पूर्ति कर ली। इससे लोगों में काफी नाराजगी दिखी। मामला मीडिया की सुर्खियों पर आने के बाद हाईकोर्ट ने इसे स्वत संज्ञान लिया और पुलिस के कार्यप्रणाली पर सख्त टिप्पणी की। जिसके बाद पुलिस ने इस पर कार्रवाई की है। वहीं मामले में सिविल लाइन सीसी लिमिटेड से परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि वेदांश शर्मा एवं उसके साथियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपने वाहनों को बीच रास्ते में खड़ा कर जानबूझकर मार्ग को अवरुद्ध करते हुए वीडियो बनाया जा रहा था, जिससे आम जनता को आवागमन में कठिनाई हुई। यातायात बाधित हुआ। इस संबंध में थाना सकरी में अपराध क्रमांक 495/25 के तहत धारा 126(2), 285, 3(5) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में संलिप्त वाहनों की विधिवत जप्ती कर वेदांश शर्मा एवं उसके साथियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।